रामगढ़, जुलाई 26 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के चोकाद गांव निवासी संतोष चौधरी को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का केंद्रीय सचिव बनाया गया। केंद्रीय सचिव बनाए जाने पर प्रखंड क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी है। बोकारो के चास हॉल ऑफ नॉट्स में शुक्रवार को जेएलकेएम का वार्षिक अधिवेशन के दौरान संतोष चौधरी के क्रियाकलापों व पार्टी के प्रति समर्पित कार्यों को देखते हुए जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी के विधायक जयराम महतो ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के समक्ष उनके नाम की घोषणा की। इस दौरान विधायक जयराम महतो ने संतोष चौधरी को माला पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर केंद्रीय सचिव के रुप में मनोनीत किया। गोला प्रखंड क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना मिलते ही खुशी का माहौल देखा गया। बधाई देने वालों में प्रखंड अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.