जमशेदपुर, जुलाई 11 -- पटमदा की ओड़िया पंचायत के दांदुडीह गांव में तीन सप्ताह से खराब ट्रांसफॉर्मर को जेएलकेएम नेता सुब्रत महतो की पहल पर गुरुवार को बारिश के बीच विभागीय कर्मचारियों ने लगा दिया। इससे दांदुडीह गांव के लोगों को बड़ी राहत मिली। ग्रामीणों द्वारा पहले कनीय विद्युत अभियंता को जानकारी दी गई थी, उसमें समाधान नहीं होने पर जेएलकेएम नेता सुब्रत महतो से संपर्क किया गया। जेएलकेएम नेता द्वारा विद्युत महाप्रबंधक एवं उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बाद गुरुवार को 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। इस दौरान विशाल गोराई, मंटू महतो, आदित्य महतो, छुटू गोराई, जगदीश महतो, श्रावण महतो, विकास महतो, सनातन महतो, उत्तम महतो व गौतम महतो मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.