नई दिल्ली, फरवरी 13 -- -म्यूजिक कॉन्सर्ट के चलते स्टेडियम के आसपास यातायात प्रभावित रहेगा नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम में शनिवार शाम को पंजाबी गायब सतिंदर सरताज का लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट आयोजित होगा। इसके चलते सात स्थानों पर डायवर्जन रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर वाहन चालकों को कार्यक्रम के दौरान बीपी मार्ग, लोधी रोड और जेएलएन स्टेडियम के आसपास की सड़कों से बचने की सलाह दी है। दर्शकों को मेट्रो ट्रेन का उपयोग करने का सुझाव दिया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि कॉन्सर्ट शनिवार शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक होगा। इसमें 35 हजार लोगों के जुटने की संभावना है। ऐसे में जवाहरलाल नेहरू लाल बत्ती पर भगवान पार्षद मार्ग से आने वाले वाहनों को मेहरचंद बाजार की ओर मोड़ा जाएगा। सेवा नगर बस डिपो लाल बत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.