भागलपुर, दिसम्बर 13 -- भागलपुर। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (मायागंज अस्पताल) के अधीक्षक डॉ. एचपी दुबे ने शनिवार को मायागंज अस्पताल के मार्चरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गया पाया कि पुलिस द्वारा रखवाई गई लाशें वे फिर वापस नहीं ले जा रहे हैं। जिससे मार्चरी में रखी कुछ लाशें बदबू फैला रही है। इसको लेकर अस्पताल अधीक्षक डॉ. एचपी दुबे ने पूर्वी बिहार, कोसी-सीमांचल के जिलों के एसपी-एसएसपी को पत्र लिखने का निर्णय लिया है। वहीं अस्पताल में दूसरी मार्चरी बनाने के लिए बीएमएसआईसीएल को प्रस्ताव भेजने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...