भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर। शुक्रवार की सुबह में जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (मायागंज अस्पताल) के अधीक्षक डॉ. हिमांशु परमेश्वर दुबे ने अस्पताल के इमरजेंसी व ओपीडी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों की उपस्थिति व मरीजों के इलाज की अद्यतन स्थिति की जांच की। उन्होंने मरीजों से इलाज व दवा के बारे में प्रतिक्रिया ली और मौजूद चिकित्सकों को निर्देश दिया कि अस्पताल में दवा पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है, ऐसे में दवा रहने के बावजूद बाहर की दवा खरीदने के लिए मरीजों को बाध्य न करें। निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल के प्रभारी हॉस्पिटल मैनेजर पवन कुमार झा आदि की मौजूदगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...