हापुड़, दिसम्बर 17 -- हापुड़। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल द्वारा जेएमएस एनुअल एथलेटिक्स मीट 2025 का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अंडर 10 से अंडर 18 तक के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंगल ने जानकारी देते हुए बताया कि एथलेटिक्स मीट को पांच आयु वर्गों अंडर 10, अंडर 12, अंडर 14, अंडर 16 एवं अंडर 18 में विभाजित किया गया है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि अंडर 10 के लिए वर्ष 2016, अंडर 12 के लिए 2014, अंडर 14 के लिए 2012, अंडर 16 के लिए 2010 और अंडर 18 के लिए 2008 तक निर्धारित की गई है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ.निधि मलिक ने बताया कि प्रत्येक आयु वर्ग के लिए विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय ...