जमशेदपुर, जनवरी 5 -- जमशेदपुर एफसी ने रिलायंस फाउंडेशन यूथ डेवलपमेंट लीग (क्षेत्रीय क्वालीफायर) में स्पोर्ट्स ओडिशा को 9-0 से शिकस्त दी। टीम आरओआई ग्रुप की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। मुकाबले के तीसरे मिनट में आयांगसाना मैतेई ने लॉमसांगजुआला के क्रॉस पर हेडर से बढ़त दिलाई। नौवें मिनट में रयान सी ने टैप-इन से दूसरा गोल किया, जबकि 15वें मिनट में गोपाल मुंडा ने तीसरा गोल दागा। इसके बाद रयान और मामा की साझेदारी से बने मूव पर लॉमसांगजुआला ने चौथा गोल किया। चार मिनट बाद रयान ने लॉमसांगजुआला के असिस्ट पर अपना दूसरा गोल किया। हाफटाइम से ठीक पहले इंजरी टाइम में हीरंगनबा सेराम ने गोल कर स्कोर 6-0 कर दिया। दूसरे हाफ में भी जमशेदपुर का दबदबा बना रहा। 72वें मिनट में सत्यजीत दास ने फ्री-किक से गोल किया। 88वें मिनट में लॉमसांगजुआला ने एक औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.