जमशेदपुर, फरवरी 13 -- लगभग एक वर्ष बाद इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की जमशेदपुर में वापसी होने जा रही है। 15 फरवरी को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जमशेदपुर एफसी अपना पहला घरेलू मुकाबला मोहम्मडन एससी के खिलाफ खेलेगी। टिकट डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो एप पर उपलब्ध हैं। इस सीजन खास उत्साह का कारण शील्ड विजेता कोच ओवेन कॉयल की वापसी है। उनके नेतृत्व में टीम ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी और अब फिर से फर्नेस को किले में बदलने की तैयारी है। नौ घरेलू मुकाबलों के साथ प्रशंसकों की भूमिका अहम मानी जा रही है। फैन ग्रुप ट्राइब्स और साउथ स्टैंड के सदस्यों ने भरोसा जताया कि टीम को पूरा समर्थन मिलेगा। समर्थकों का कहना है कि आईएसएल की वापसी केवल खेल नहीं, बल्कि पूरे शहर के उत्साह और एकजुटता का प्रतीक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.