जमशेदपुर, फरवरी 21 -- जमशेदपुर। अपने पहले मुकाबले में मोहम्मडन एसी पर 1-0 की जीत से उत्साहित जमशेदपुर एफसी शनिवार की शाम जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पंजाब एफसी की मेजबानी करेगा। टीम की ओर से मदीह सलाल के निर्णायक गोल ने जीत दिलाई, लेकिन मुख्य कोच ओवेन कॉयल ने बेहतर फिनिशिंग की जरूरत पर जोर दिया। पंजाब एफसी इस सत्र का अपना पहला मैच खेलेगा, जिससे वह तरोताजा और चुनौतीपूर्ण प्रतिद्वंद्वी साबित हो सकता है। कप्तान स्टीवन एज़े की अगुवाई में मजबूत रक्षापंक्ति और घरेलू दर्शकों का समर्थन टीम का मनोबल बढ़ा रहा है। पिछले सत्र में जमशेदपुर ने पंजाब पर दोनों मुकाबलों में 2-1 से जीत दर्ज की थी, पर इस बार पंजाब नए खिलाड़ियों के साथ उतरेगा। मुकाबले के टिकट केवल डिजिटल माध्यम से उपलब्ध हैं, जबकि मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और फैनको...