जमशेदपुर, फरवरी 6 -- जमशेदपुर एफसी अंडर-14 ने एआईएफएफ सब-जूनियर लीग में बुधवार को हावड़ा में खेले गए अपने पहले अवे मुकाबले में एसपी वन फाउंडेशन को 2-0 से पराजित किया। इस जीत के साथ यंग मेन ऑफ स्टील ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की और ग्रुप 'जी' में 6 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंच गई। मैच के पहले हाफ में जमशेदपुर का दबदबा रहा, लेकिन गोल नहीं हो सका। ब्रेक के बाद 52वें मिनट में शुभम बेहरा ने बॉक्स के अंदर रिबाउंड पर गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। 85वें मिनट में कार्तिक मरांडी ने बेहतरीन ड्रिब्लिंग कर गोल कर जीत पक्की की। टीम का अगला मुकाबला 10 फरवरी को वाराणसी में इंटर काशी के खिलाफ होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...