रायबरेली, जनवरी 28 -- रायबरेली, संवाददाता। जेसीआई के 50वें स्वर्णिम वर्ष का अधिष्ठापन समारोह भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। संस्था के पूर्व अध्यक्ष जेएफएम प्रभु अग्रवाल ने जेसीआई के नए अध्यक्ष के रूप में चयनित जेएफएम सुयश जीवनानी को कार्यभार ग्रहण कराया। वहीं शपथ मंडल उपाध्यक्ष एवं अधिष्ठापन अधिकारी जेसी कुशाग्र अग्रवाल ( विशिष्ट अतिथि) द्वारा दिलवायी गई। अध्यक्ष पद की शपथ लेने के पश्चात जेएफएम सुयश जीवनानी ने कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवायी। उन्होंने जेसी आदित्य श्रीवास्तव, जेसी संस्कार जायसवाल, जेसी देवांग सिकरिया, जेसी रचित मुरारका, जेसी पीयूष सिकरिया, जेसी अभिनव वर्मा, जेसी विशाल तलरेजा, जेसी विवेक सिंह, जेसी नीलेश गुप्ता एवं जेसी किशन गुप्ता ने शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका अग्रवाल ने किया। कार्यक...