पलामू, अप्रैल 2 -- मेदिनीनगर,प्रतिनिधि। शहर के नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय स्थित जेएन दीक्षित छात्रावास परिसर स्थित अखरा में मंगलवार को सरहुल पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मौके पर मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ. केसी झा ने पलामू सहित झारखंड वासियों को सरहुल पर्व की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि प्रकृति के महान पर्व सरहुल पर सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने व उन्हें बचाने का संकल्प लेना चाहिए। विशिष्ट अतिथि प्रो. कैलाश उरांव ने कहा कि सरहुल सुख, शांति व सद्भाव का संदेश देता है। पुरखों ने पूर्व से ही भांप लिया था कि प्रकृति के नजदीक रहकर ही हम मानव की रक्षा हो सकती है। समाजसेवी ज्ञानचंद पांडे ने कहा कि लोगों की सजगता एवं जागरूकता से ही पर्यावरण संरक्षण सफल होगा। जेएस कॉलेज के प्राचार्य एसके पांडेय ने कहा कि बदलते परिवेश में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.