रांची, मार्च 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। जेएन कॉलेज धुर्वा में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ शमशन निहार ने की। उन्होंने कहा कि महिलाएं कई कष्ट सहते हुए हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ चल रही है, ऐसे में आज के दिन महिलाओं को अवश्य सम्मान देना चाहिए। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसके संचालन से लेकर सारी व्यवस्था पुरुष शिक्षकों ने संभाली। शिक्षिकाओं व छात्राओं ने सामूहिक नृत्य भी किया। कार्यक्रम में डॉक्टर हिमावती बिन्हा, डॉ पुष्कर, डॉ जगदीश, डॉ हर्षमति सिंकू, डॉ विद्यानंद, डॉ निखिल डॉ रामजय राय, डॉ नेहा, डॉ पार्वती मुंडू, डॉ टेरेसा, प्रो प्रियंका सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...