रांची, जुलाई 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। जेएन कॉलेज, धुर्वा में कारगिल विजय दिवस पर शनिवार को एनसीसी कैडेट्स ने भारत के वीर जवानों को याद किया। मौके पर कैडेटों के बीच पोस्टर निर्माण, स्लोगन लेखन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वश्रेष्ठ स्लोगन- दुनिया जिसे करती सलाम, वो हैं भारत के वीर जवान, को घोषित किया गया। इसके बाद प्राचार्या डॉ शमशुन नेहार, सभी शिक्षक व एनसीसी कैडेट रैली के रूप में धुर्वा गोलचक्कर तक गए। प्राचार्या डॉ शम्शुन नेहार ने कहा कि कारगिल विजय हमारे सैनिकों के अदम्य साहस का प्रतिबिंब है। एनसीसी पदाधिकारी डॉ रामजय नाईक, पूर्व एनसीसी पदाधिकारी डॉ विद्यानंद चौधरी, डॉ हर्षमति, डॉ हिमावती बिन्हा, प्रो प्रियंका, डॉ ऋचा, डॉ गालिब, डॉ पुष्कर सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने भी रैली में भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...