दरभंगा, दिसम्बर 2 -- मनीगाछी। प्रखंड क्षेत्र में नेहरा गांव स्थित जे एन कॉलेज के इतिहास विभाग में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर क्वीज और संगोष्ठी का आयोजन प्रधानाचार्य डॉ प्रभात रंजन कर्ण की अध्यक्षता में किया गया। संगोष्ठी के आरंभ में इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ विकास कुमार ने सभी शिक्षकों और छात्र छात्राओं का स्वागत करते हुए‌ डॉ राजेंद्र प्रसाद के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के साथ ही संविधान के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए उनकी कई महत्वपूर्ण कृतियों का उन्होंने परिचय दिया। प्रधानाचार्य डॉ. प्रभात रंजन कर्ण ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उनकी प्रतिभा की चर्चा करते हुए कहा कि उनके गुण के कारण ही उनको संविधान सभा का अध्यक्ष बनाया गया। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ वि...