रांची, अगस्त 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। जेएन कॉलेज, धुर्वा में करम पूर्व संध्या महोत्सव का आयोजन शनिवार को किया गया। इसकी शुरुआत करते हुए प्राचार्या डॉ शम्शुन नेहार ने कहा कि करम पर्व झारखंड के अलावा ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, असम, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में भी वृहद रूप से मनाया जाता है। यह पर्व भाई-बहन के प्रेम, अच्छी फसल और परिवार की खुशहाली का है। पर्व कर्म और धर्म के महत्व को भी बताता है और लोगों को जीवन में दोनों के बीच संतुलन बनाए रखने की सीख देता है। यह पर्व में हमें जीवन सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करता है। छात्रा हिराम्बी होरो ने करम कहानी सुनाई। डॉ हिमावती बिन्हा ने करम के विविध पक्षों को बताया। इतिहास विभाग के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेश-भूषा में नृत्य प्रस्तुत किया। सभी विद्यार्थियों व प्राध्यापकों ने समूह नृत्य भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.