रांची, फरवरी 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। जेएन कॉलेज, धुर्वा के उर्दू विभाग और अंजुमन फरोगे उर्दू की ओर से सोमवार को अंतर कॉलेज उर्दू निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें रांची विवि के विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए प्राचार्या डॉ शमशुन निहार ने कहा कि विद्यार्थियों को पठन-पाठन के साथ अपने लेखन में भी सुधार लाना चाहिए। आरयू स्नातकोत्तर उर्दू विभाग के प्राध्यापक डॉ एजाज अहमद, अंजुमन फरोगे उर्दू के मोहम्मद इकबाल, कॉलेज के उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ गालिब नश्तर, डॉ राजेश, डॉ पुष्कर, शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे। संचालन जेब यासमीन ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.