बलिया, फरवरी 20 -- बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में 20 फरवरी को सर्वजन फाइलेरिया रोधी दवा सेवन (आईडीए) कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ कुलपति प्रो. संजीत गुप्त एवं वित्त अधिकारी आनंद दूबे को दवा सेवन कराकर किया गया, जिससे जनसामान्य को फाइलेरिया उन्मूलन के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। कुलपति ने कहा कि सरकार की जितनी भी योजनाएं चल रही हैं l उनके अनुपालन में विश्वविद्यालय का सहयोग अग्रणी रहेगा। उन्होंने फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम के लिए सामूहिक दवा सेवन के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी से नियमित रूप से दवा लेने की अपील की। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय यादव, मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अभिषेक मिश्र, नोडल अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी के अलावा डॉ. संजीव कुमार, डॉ. ला...