सिमडेगा, अगस्त 1 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को विद्यालय स्तरीय विज्ञान,गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। समाज के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार सिंह ने दीप जलाकर किया। प्रदर्शनी में बच्चों के द्वारा खाद्य, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, प्राकृतिक खेती, आपदा प्रबंधन, अपशिष्ट प्रबंधन तथा गणितीय मॉडलिंग एवं संगणनात्मक चिंतन जैसे उपविषयों पर छात्रों ने विविध मॉडलों प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का परिचय दिया। शिक्षक मनोज कुमार एवं विजय कुमार ने छात्रों से कई सवाल भी पूछे। प्रदर्शनी में सतत भविष्य एवं स्वास्थ्य के लिए मिलेट्स विषय पर भी विशेष जानकारी दी गई। आयोजन को सफल बनाने में रूपा रोज बिलुंग, अनू गुप्ता, आशीष कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.