सहारनपुर, नवम्बर 14 -- बाल दिवस पर जवाहर नवोदय स्कूल मिर्जापुर अंबेहटाचांद में शुक्रवार को पद अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। प्राचार्य राजकुमार गौतम ने विद्यालय में व्यावस्था बनाए रखने के लिए नए कप्तानों को पद और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। वहीं पुराने कप्तानों को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बाल दिवस के अवसर पर सत्र 2025-26 के लिए छात्र-छात्राओं के लिए अलंकरण समारोह में कक्षा कप्तानों सदन कप्तानों एवं खेल कप्तानों तथा स्कूल कप्तान आदि के लिए छात्र-छात्राओं को उत्तरदायित्व सौंपे गये। हिंदी पखवाड़ा के दौरान आयोजित विविध प्रतियोगिताओं के लिए भी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पदक प्रदान किए गए। प्राचार्य राजकुमार ने सभी नवनियुक्त कप्तानों को बधाई दी और उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि यह एक दायित्व है और इस दायित्व के मा...