नई दिल्ली, जनवरी 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में सोमवार रात वामपंथी छात्र संगठनों द्वारा प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक नारा लगाने का मामला सामने आया है। जेएनयू प्रशासन ने बयान जारी कर कहा है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ एफआईआर कराई जा चुकी है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। कैंपस में छात्र संगठन एबीवीपी ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जेएनयू प्रशासन ने बयान जारी कर कहा है कि पांच जनवरी को साबरमती परिसर में आयोजित विरोध प्रदर्शन से संबंधित प्रसारित हो रहे वीडियो का गंभीर संज्ञान लिया है। इसमें जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) से जुड़े कुछ छात्रों द्वारा अत्यंत आपत्तिजनक, उकसाने वाले और भड़काऊ नारे लगाए गए। सक्षम प्राधिकारी ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और सुरक्षा शाखा...