नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- नई दिल्ली।प्रमुख संवाददाता जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने इंडिया गेट पर रविवार को हुए प्रदूषण विरोधी प्रदर्शन को लेकर दर्ज एफआईआर में अपने नाम का उल्लेख किए जाने पर कड़ा विरोध जताया है। छात्र संघ ने बयान जारी कर दिल्ली पुलिस पर झूठे आरोप गढ़ने और साजिश रचने का आरोप लगाया। जेएनयूएसयू ने कहा कि उन्होंने पुलिस को लिखित रूप से सूचित किया था कि छात्र संघ न तो आयोजक है और न ही इस कार्यक्रम का हिस्सा था। इसके बावजूद एफआईआर में नाम शामिल किए जाने पर संघ ने पुलिस की मंशा पर सवाल उठाए। छात्र संघ ने प्रदर्शनकारियों पर हुई कथित पुलिस हिंसा की निंदा की और गिरफ्तार छात्रों को तुरंत रिहा करने की मांग की। संघ ने कहा कि दिल्ली को सांस लेने लायक हवा चाहिए, न कि फर्जी साजिशें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...