नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। वामपंथी छात्र संगठनों का गढ़ कहे जाने वाले जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में 2015 के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने फिर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। जेएनयू छात्रसंघ के प्रमुख तीन पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पर जहां आइसा और डीएसएफ गठबंधन ने जीत दर्ज की। वहीं, संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी ने परचम लहराया। अध्यक्ष पद पर नीतीश कुमार, उपाध्यक्ष पद पर मनीषा और सचिव पद पर मुंतेहा फातिमा ने जीत दर्ज की। संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के वैभव मीणा ने बाजी मारी। देर रात चुनाव परिणाम आते ही जेएनयू कैंपस नारों से गूंज उठा। अबीर से होली भी खेली गई। जेएनयू छात्र संघ चुनाव में पहली बार शुरू से ही आइसा-डीएसएफ गठबंधन और एबीवीपी के बीच कांटे की टक्कर देखी गई। अध्यक्ष पर हार जीत का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.