नई दिल्ली, जनवरी 27 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने परिसर में लगातार हो रही वाहन दुर्घटनाओं और उससे उत्पन्न सुरक्षा जोखिमों को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया है। जेएनयूएसयू ने मंगलवार को मुख्य सुरक्षा अधिकारी को एक आवेदन सौंपते हुए परिसर में सड़क सुरक्षा के लिए त्वरित और ठोस कदम उठाने की मांग की है। छात्र संघ ने ज्ञापन में कहा है कि परिसर के भीतर तेज रफ्तार वाहनों के कारण छात्रों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है और आएदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन घटनाओं को देखते हुए तत्काल रोकथाम के उपायों की आवश्यकता है। जेएनयूएसयू ने प्रशासन से अपील की है कि छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.