आरा, मार्च 31 -- आरा। निज प्रतिनिधि भोजपुर आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा के बैनर तले आरा शहर के भाकपा माले जिला कार्यालय श्रीटोला में जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष चन्द्रशेखर और श्याम नारायण यादव की पुण्यतिथि संकल्प सभा के रूप में मनायी गयी। तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव जवाहर लाल सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर सिर्फ एक छात्र नेता ही नहीं, बल्कि क्रांतिकारी चेतना और संघर्ष का प्रतीक थे। छात्र संगठन आइसा से जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष के रूप में रहे। आरवाईए जिलाध्यक्ष निरंजन केसरी ने कहा कि आज जब फासीवादी ताकतें लोकतंत्र, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचल रही हैं, जब किसानों, मजदूरों और युवाओं के अधिकार छीने जा रहे हैं, तब चंदू का संघर्ष हमें याद दिलाता है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.