जमशेदपुर, जुलाई 5 -- जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने अवैध होर्डिंग्स पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जेएनएसी की विशेष टीम ने एक महीने में शहर के विभिन्न इलाकों से 50 से अधिक अवैध होर्डिंग्स हटाए हैं। इनमें कई ऐसे होर्डिंग हैं, जिनकी कोई सूचना जेएनएसी के पास नहीं थी। यहां तक कि थानों और सरकारी दफ्तरों के सामने भी बिना अनुमति के होर्डिंग लगे मिले। जेएनएसी के अनुसार, वर्षों से कई होर्डिंग मालिक बिना अनुमति के शहर में बड़े-बड़े विज्ञापन बोर्ड लगाकर मोटी कमाई कर रहे थे, जिससे सरकार को हर महीने लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा था। उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि सभी होर्डिंग मालिकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति लगे होर्डिंग हटाए जाएंगे और संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.