अलीगढ़, दिसम्बर 18 -- अलीगढ़। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग द्वारा "भारतीय परिप्रेक्ष्य में ग्राम-नेगेटिव संक्रमण" विषय पर एक अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। एसजीपीजीआईएमएस, लखनऊ के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष प्रो. अफजल अजीम ने व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए बताया कि आईसीयू रोगियों में न्यूमोनिया, रक्त संक्रमण और सेप्सिस के लिए जिम्मेदार बहु-दवा प्रतिरोधी ग्राम-नेगेटिव संक्रमणों के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे अस्पताल में रोगी के रहने की अवधि बढ़ती है। उपचार में खर्च अधिक होता है और मृत्यु दर में इजाफा होता है। भारतीय परिस्थितियों की चर्चा करते हुए प्रो. अजीम ने बेहतर चिकित्सीय परिणामों के लिए अस्पताल-विशिष्ट संक्रमण आंकड़ों और स्थानीय एंटीबायोग्राम पर आधारित केंद्र-विशेष एंटीबायोटिक नीतियों को अपनाने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.