लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। छोटी काशी कॉरिडोर परिसर में यूपीपीसीएल के जूनियर इंजीनियर के साथ हुई कथित मारपीट की घटना के दूसरे दिन भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। घटना को लेकर नगर में चर्चाओं का दौर जारी है। बताया जाता है कि शुक्रवार रात कॉरिडोर में चल रहे कार्य के दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कहासुनी के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया था। घटना की सूचना तत्काल ही संबंधित अधिकारी द्वारा फोन से पुलिस को दी गई थी। बाद में पीड़ित जेई नितिन सिंह की ओर से उनके अधिवक्ता ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर भी दी। इसके बावजूद देर शाम तक मुकदमा दर्ज न होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक औपचारिकताओं की प्रक्रिया चल रही है। वहीं पहले यह भी कहा गया था कि लिखित शिकायत के ...