जहानाबाद, फरवरी 2 -- बीमारियों की पहचान कर सही समय पर करें रिपोर्टिंग प्रखंड स्वास्थ्य टीम के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के अंतर्गत जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को प्रखंड स्वास्थ्य टीम के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र में संचालित रोग नियंत्रण एवं निगरानी गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान क्षेत्र में फैलने वाली प्रमुख संक्रामक बीमारियों जैसे जापानी इंसेफेलाइटिस, टाइफाइड, डायरिया, खसरा (मीजल्स), चिकन पॉक्स आदि की पहचान, रिपोर्टिंग एवं नियंत्रण से संबंधित तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि किसी भी संक्रामक रोग की समय पर पहचान कर जिला ...