बहराइच, जनवरी 2 -- नवाबगंज, संवाददाता। जलालपुर के मजरा बंवहरिया में निर्माणाधीन पानी टंकी परिसर में गुरुवार को जल निगम के अवर अभियंता व वन माफियाओं की मिली भगत से दो हरे आम के पेड़ काट लिए गए थे। सूचना पर राजस्व लेखपाल पुष्पा देवी मौके पर जाकर देखा। शिकायत सही मिलने पर जल निगम के अवर अभियंता सहित तीन के विरूद्ध थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएचओ रमाशंकर यादव ने बताया कि राजस्व लेखपाल पुष्पा देवी की तहरीर पर जल निगम के अवर अभियंता, अखिलेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ वन अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...