वाराणसी, मार्च 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भिखारीपुर स्थित हाइडिल कॉलोनी में निजीकरण के विरोध में होने वाली महापंचायत पर जूनियर इंजीनियर्स संगठन और पूर्वांचल-डिस्कॉम प्रबंधन आमने-सामने आ गये हैं। प्रबंधन महापंचायत की अनुमति नहीं देने पर अड़ा है। जबकि, संगठन महापंचायत के लिए धरने पर बैठ गया है। इस पर प्रबंधन ने शनिवार की शाम हाइडिल कॉलोनी में कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाते हुए मुख्य गेट बंद कर दिया। इससे आवागमन ठप हो गया। लगभग तीन घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। हालांकि, बीच में कुछ वाहनों को छोटे गेट से बाहर किया गया। प्रबंधन की इस हरकत से कॉलोनी में रहने वाले परिवार में आक्रोश व्याप्त है। संगठन के पूर्वांचल सचिव नीरज बिंद ने बताया कि महापंचायत में 21 जनपदों के हजारों अवर अभियंता शामिल हो रहे हैं। इसकी सूचना पहले ही प्रबंधन को दे दी गई थी। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.