मेरठ, जनवरी 9 -- डिफेंस एनक्लेव उपकेंद्र पर तैनात जेई पर संविदा कर्मचारियों ने अभद्रता करने का आरोप लगाया। इससे गुस्साए संविदा कर्मचारियों ने गुरुवार को काम बंद कर दिया। करीब दस उपकेंद्रों से जुड़े सौ संविदा कर्मियों ने काम नहीं किया। निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति अध्यक्ष सचिन सिंह ने कहा तीन दिन में जेई ने संविदा कर्मियों से माफी नहीं मांगी और अफसरों ने कार्रवाई नहीं की तो जिलेभर में संविदा कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। दूसरी ओर, अधिशासी अभियंता प्रशांत सोनी का कहना है उपकेंद्र पर जेई की नई नियुक्ति है। ट्रांसफार्मर मेंटीनेंस के मुख्यालय से जारी आदेशों का कर्मचारियों को पालन करने को कहा था। निर्देशों का पालन नहीं करने का मामला है। एसडीओ आज मध्यस्ता कर सुलहनामा करा देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...