गोरखपुर, जनवरी 28 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता ने निष्कासित ई निविदा कर्मी पर जान से मारने की धमकी देने की थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विद्युत उपकेंद्र सहजनवा के जेई सत्येंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि नगर के एक वार्ड निवासी एक व्यक्ति केंद्र पर निविदा कर्मी के रूप में कार्य करता था। शिकायतों के बाद आरोपित को निष्कासित कर दिया गया। इसके बाद अपने साथियों के साथ बाइक से उपकेंद्र पहुंच कर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जल्द ही केस दर्ज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.