गौरीगंज, दिसम्बर 12 -- संग्रामपुर। अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बिजली के तीन खंभे टूट जाने के मामले में विद्युत विभाग के जेई ने ट्रक के अज्ञात चालक के विरुद्ध कोतवाली में केस दर्ज कराया है। जेई सुनीत कुमार जायसवाल ने प्रभारी निरीक्षक संग्रामपुर को तहरीर देकर बताया कि बीते 9 नवम्बर की शाम लगभग पांच बजे संग्रामपुर में एक ट्रक ने टक्कर मारकर बिजली के तीन खंभों को तोड़ दिया। जिससे आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। नए पोल लगवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने में 41 हजार रुपए का खर्च आने का अनुमान है। एसएचओ अखिलेश सिंह ने बताया कि ट्रक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के विरुद्ध सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत केस दर्जकर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...