प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 25 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर से लेकर गांव तक विद्युत उपकेंद्र पर मनमानी बिजली कटौती पर निगम के उच्च अधिकारी नाराज हैं। सभी डिवीजन के एक्सईएन, अधीक्षण अभियंता ने अलग-अलग उपकेंद्र के जेई को नोटिस भेजकर बिजली कटौती का कारण पूछा है। जेई सहित कर्मचारियों की ओर से जवाब में लोकल फॉल्ट को प्रमुख कारण बताया गया है। शहर, निकायों के साथ ग्रामीण इलाकों के 64 विद्युत उपकेंद्र पर गर्मी के दिनों में दिन-रात रोस्टर के समय अघोषित कटौती ने परेशान लोगों ने निगम के उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। शिकायतों को संज्ञान में लेकर उच्च अधिकारियों ने अलग-अलग विद्युत उपकेंद्र के जेई, एसएसओ से बिजली गुल होने का कारण नोटिस भेजकर पूछा है। अब जेई, एसएसओ ने अफसरों को जवाब देकर बताया है कि लोड बढ़ने, कटियामारी के चलते एलटी से लेकर एचटी लाइन तक फाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.