गोरखपुर, मार्च 28 -- पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर इलाके के पूर्वी बशारतपुर में किराए के मकान में रहने वाले जेई के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने डेढ़ लाख रुपये, चांदी का सिक्का और पायल उठा ले गए। वह कमरे में ताला बंद कर परिवार सहित गांव चले गए थे। बुधवार की रात मकान पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। शाहपुर पुलिस ने गुरुवार की रात केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, बलिया जनपद के सिकंदरपुर स्थित कठौड़ा निवासी अरुण कुमार चौधरी बिजली विभाग में अवर अभियंता हैं उनकी वर्तमान में तैनाती देवरिया जनपद में है। वह शाहपुर इलाके के पूर्वी बशारतपुर निवासी एसपी पांडेय के मकान में कई वर्षों से परिवार सहित किराए पर रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बच्चों की छुट्टी होने पर परिवार गांव चला गया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.