लखीमपुरखीरी, फरवरी 19 -- छोटी काशी कॉरीडोर में तैनात जेई नितिन सिंह मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए लखनऊ स्थित बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, उनके शरीर पर कई स्थानों पर चोटों के निशान हैं, जबकि गर्दन में आई गंभीर चोट के कारण उन्हें लगातार दर्द और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उधर पुलिस का कहना है कि जब तक जेई कोतवाली नहीं आते, तब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकती। बता दें कि छोटी काशी कॉरीडोर के परिक्षेत्र में शुक्रवार की रात तैनात जेई नितिन सिंह के साथ दबंगों ने मारपीट की थी। घायल जेई नितिन सिंह ने दूरभाष पर बताया कि घटना के बाद से वह काफी भयभीत हैं और उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। उनका कहना है कि जिस प्रकार उनके साथ मारपीट की गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.