गोरखपुर, फरवरी 17 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन-2026 के परिणाम में शहर के शैक्षणिक संस्थानों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने 99 पर्सेंटाइल से ऊपर अंक हासिल कर उत्कृष्टता की मिसाल पेश की। वही छात्रों की सफलता से विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों में उत्साह का माहौल रहा। संस्थान प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासित तैयारी और शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल बताया है। संस्थानों में मना जश्न जेईई में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद मोमेंटम छात्रसंघ, एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल, मोमेंटम बेतियाहाता, आरपीएम एकेडमी और एसपीएम पब्लिक स्कूल में उत्साह का माहौल है। टॉपर शिवांश रंजन ने सफलता का श्रेय शिक्षकों के सतत मार्गद...