रांची, फरवरी 19 -- रांची। डोरंडा स्थित वासुका एकेडमी के छात्रों ने जेईई मेन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। गुरुवार को एकेडमी परिसर में शिक्षकों और छात्रों ने सफलता का जश्न मनाया। संस्थान के देवेश अग्रवाल ने 99.96 पर्सेंटाइल प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, उत्कर्ष विभव ने 99.75, विनायक रंजन ने 99.75, श्लोक कुमार ने 99.62 और रोहन मेहता ने 99.61 पर्सेंटाइल हासिल किए। छात्रों ने सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण को दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...