पटना, फरवरी 20 -- बीडी पब्लिक स्कूल चार विद्यार्थियों ने जेईई मेन 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के इस चार छात्रों ने बेहतर पर्सेंटाइल प्राप्त किया है। इसमें अखिल सिंह ने 96.75, अर्पित राज ने 97.53, शुभम कुमार ने 95.85 और अंतरा कुामरी ने 92.10 पर्सेंटाइल प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्रों को बधाई दी है। स्कूल की प्राचार्य ने कहा कि यह उपलब्धि ना केवल छात्रों की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली के सतत प्रयासों का प्रमाण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.