मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एनटीए ने जेईई मेन 2026 के पहले चरण की परीक्षा का प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दिया है। जो छात्र उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे 6 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। जेईई मेन के पहले चरण की परीक्षा 21-29 जनवरी के बीच हुई थी। रिजल्ट 12 फरवरी को घोषित किया जाएगा। आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो चुकी है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा के किसी प्रश्न पर चुनौती देने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क जमा करने होंगे। आंसर की और रिस्पॉन्स शीट की मदद से छात्र अपने संभावित अंक भी कैलकुलेट कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.