देवरिया, फरवरी 18 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित शिवम साइंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्र हिमांशु यादव ने आईआईटी जेईई मेन्स 2026 में 95.52 परसेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस सफलता पर विद्यालय परिवार की तरफ से हिमांशु को सम्मानित किया गया। हिमांशु प्रारंभिक कक्षाओं से ही शिवम साइंस अकादमी के मेधावी छात्र रहे हैं। सत्र 2023-24 में सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा में वह स्कूल टॉपर रहे थे। वर्तमान सत्र में वे विद्यालय के मैथ वर्ग के छात्र हैं और आगामी 20 फरवरी से प्रारंभ हो रही सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे। हिमांशु ने जेईई मेन्स के अपने प्रथम प्रयास में ही गणित में 97.44 परसेंटाइल, फिजिक्स में 94.33 परसेंटाइल तथा केमिस्ट्री में 89.13 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.