शामली, फरवरी 17 -- जेईई मेन्स 2026 के परीक्षा परिणाम में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर सफलता प्राप्त की है। शामली के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र जयंत चौधरी ने 99.85 पर्सेंटाइल प्राप्त कर सर्वाेच्च स्थान हासिल किया। इसके अलावा स्नेहा ने 97.05, ओम जिंदल ने 96.19, रजत ने 95.50, विनायक ने 95.34, दक्ष ने 92.47, कृतिक ने 88.72 तथा कृष्णा ने 88.10 पर्सेंटाइल प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजली दुबे ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव गुणवत्ताप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.