बिहारशरीफ, फरवरी 19 -- जेईई मेन्स में ज्ञानेश राज को 99 पर्सेंटाइल इंजीनियर बन देश की करना चाहता है सेवा जिला में खुशी की लहर, लोगों ने दी बधाई फोटो : जेईई राज : ज्ञानेश राज। फाइल फोटो बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जेईई मेन्स में नालंदा के लाल ज्ञानेश राज ने 99.09 पर्सेंटाइल लाकर जिला का मान बढ़ाया है। इससे लोगों में खुशी की लहर है। ज्ञानेश राज ने बताया कि वह इंजीनियर बनकर देश के विकास में सहयोग करना चाहता है। उनका कहना है कि देश के विकास में इंजीनियर का अहम रोल होता है। चाहे चिकित्सीय उपकरण हो, मेगा प्रोजेक्ट हो या अंडर वाटर टनल बनाना हो, सभी जगह इंजीनियरिंग से ही विकास को गति दी जा सकती है। उनकी शिक्षा दिक्षा बिहारशरीफ के ओपन माइंड्स - ए बिरला स्कूल से हुई है। इस सफलता पर अनुभव राज, आमोल सिंह, मनोज कुमार व अन्य ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी...