दुमका, फरवरी 22 -- दुमका, प्रतिनिधि। करियर प्वाइंट दुमका ने जेईई मेन्स 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सुमित राज को सम्मानित किया। सुमित ने 96 प्रतिशत प्राप्त की है और वे शिव पहाड़ दुमका के निवासी हैं। इस वर्ष 9 में से 4 छात्र जेईई मेन्स परीक्षा उत्तीर्ण हुए है, जिसमें सुमित राज ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। उनकी सफलता का श्रेय वे अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और करियर प्वाइंट दुमका के कुशल शिक्षकों को दिया गया। संस्थान के निदेशक इंजीनियर राकेश रोशन ने बताया कि यह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है, जिसकी वजह से वे शानदार परिणाम दे रहे हैं। यह संस्थान पिछले 3 वर्षों से मेडिकल और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है। फोटो संख्या 29 छात्र को सम्मानित करते संस्था के सदस्य राकेश रोशन

हिंदी हिन्दुस्तान की ...