कोडरमा, फरवरी 18 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सतडीहा पंचायत अंतर्गत लतबेधवा में संचालित मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल के छात्र उज्ज्वल कुमार ने जेईई मेन्स परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, गांव, प्रखंड और जिले का नाम रोशन किया है। उज्ज्वल ने 99.6970 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उज्ज्वल कुमार सतडीहा निवासी किशोर कुमार और रेणु कुमारी के पुत्र हैं। उनके माता-पिता स्वयं मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल का संचालन करते हैं। उज्ज्वल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा वर्ग 5 तक मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल, लतबेधवा से ही प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने सैनिक स्कूल तिलैया से वर्ष 2023 में 93.8 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्ष 2025 में बीआर इंटरनेशनल स्कूल, झुमरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.