रांची, फरवरी 18 -- बुंडू, प्रतिनिधि। साउथ प्वाइंट बुंडू के पूर्ववर्ती छात्र हिमांशु और हरेकृष्ण ने जेईई मेंस में शानदार सफलता प्राप्त की है। हिमांशु ने जेईई मेंस में 98.60 और हरेकृष्ण ने 96.70 परसेंटाइल अंक प्राप्त किया है। दोनों सफल विद्यार्थी पंच परगना के प्रतिष्ठित विद्यालय साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल, बुंडू के विद्यार्थी रहे हैं। दोनों ने 10वीं तक की पढ़ाई साउथ प्वाइंट से प्राप्त की है। साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सुभाष कुमार पाटनी ने दोनों छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...