मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जेईई मेंस के दूसरे चरण में जिले के दर्जनों छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है। 99 पर्सेंटाइल से अधिक लाकर बच्चों ने सफलता का परचम लहराया है। रामदयालु निवासी शुभम कुमार को 99.11 पर्सेंटाइल मिला है। शुभम को ऑल इंडिया रैंक 13848 मिली है। वहीं ईडब्लयूएस रैंक 1805 मिली है। शुभम ने कहा कि दादा सुरेश प्रसाद आईटीआई सेवानिवृत प्रोफेसर हैं। उनके और माता-पिता की प्रेरणा से ही यह संभव हो सका है। भगवानपुर निवासी अपूर्वाश्री को भी जेईई मेंस में सफलता मिली है। अपूर्वा को 96 पर्सेंटाइल से अधिक मिले हैं। अपूर्वा ने बताया कि उसने पिता भास्कर और मां वंदना के मार्गदर्शन में सेल्फ स्टडी से यह सफलता पाई है। परिश्रम इंस्टीट्यूट के दर्जनों छात्रों को मिली सफलता: परिश्रम इंस्टीट्यूट के दर्जनों छात्रों को सफलता म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.