बेगुसराय, जून 3 -- वीरपुर, निज संवाददाता। जेईई एडवांस्ड की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता परीक्षा में खरमौली के अभिषेक कुमार ने शानदार सफलता हासिल की है। उसे 14860 वीं रैंक मिली है। वहीं ओबीसी नन क्रीमीलेयर में उसकी रैंक 3688 है। उनके पिता राम कुमार महतो साधरण किसान हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों के लिए पटना के चर्चित सुपर 30 क्लास में अभिषेक का चयन 2023 में हुआ था। तब से वह इसी संस्थान में निःशुल्क तैयारी कर रहे थे। इस परीक्षा में उसे कुल 105 अंक प्राप्त हुए। इसमें रसायन विज्ञान में 49,भौतिकी में 33 और गणित में 23 अंक शामिल हैं। अभिषेक ने बताया कि उसने गांव के ही खरमौली उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में मैट्रिक तक पढाई की है। बताया कि विद्यालय के एचएम संत कुमार सहनी व सभी शिक्षकों का मार्गदर्शन सफलता में काफी मददगार रहा है। वह एक कुशल अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.