जमशेदपुर, मार्च 31 -- जमशेदपुर।सामाजिक संस्था "युवा" (यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन) ने गर्ल्स फास्ट फंड के सहयोग से तेंतला में एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया। इस टूर्नामेंट में लड़कियों की चार टीमों और लड़कों की चार टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।युवा की सदस्य अंजना देवगम ने टूर्नामेंट के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि इसका मुख्य लक्ष्य बाल विवाह को रोकना और जेंडर आधारित हिंसा को समाप्त करना है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि समाज की रूढ़िवादी सोच को तोड़ना जरूरी है, जो यह मानती है कि फुटबॉल केवल लड़कों का खेल है। इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि लड़कियों को भी इस खेल में बराबरी का अवसर मिलना चाहिए।टूर्नामेंट में लड़कियों की टीम "एफसी तेंतला" ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि "नागा एफसी" उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.